Aadhaar Bank Account link Status (आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका) : सरकारी सहायता जैसे – पेंशन और एलपीजी सब्सिडी प्राप्त करने के लिए, बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना ज़रूरी है। बहुत से लोगों का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक हो जाता है लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नही होती। साथ ही उन्हें पता नही होता कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं? यहाँ पर Aadhaar Bank Account link Status (आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका) बताया गया है, जिससे कि आप जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक है या नही।
अगर आपको पता भी नहीं है कि आपका खाता आधार से लिंक है या नहीं तो आप आसानी से UIDAI की ऑनलाइन सुविधा का उपयोग करके पता लगा सकते हैं कि आपका आधार आपके खाते से लिंक है या नहीं। आइए जानते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि आधार कार्ड – बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं :
Aadhaar Bank Account link Status Check | आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक स्टेटस चेक करने का तरीका
आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक है या नहीं, यह जांचने के लिए इन चरणों का पालन करें :
1. UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
2. ‘My Aadhaar’ मेन्यू पर क्लिक करने के बाद ‘Check Aadhaar/Bank Linking Status’ पर क्लिक करें।

3. अब एक नया पेज खुलेगा, यहां आपका 12 अंकों का आधार संख्या माँगा जाएगा।
4. सबसे पहले दिए गए स्थान में आधार नंबर भरें। उसके बाद, स्क्रीन पर एक सुरक्षा कोड दिखाया जाएगा, इसे भरने के बाद, ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
6. अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
7. यदि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है, तो आपके सामने यह संदेश आएगा : “Congratulations! Your Bank Aadhaar Mapping has been done”। इसके साथ ही आपके बैंक का नाम और लिंक करने की तारीख लिखी होगी।

ध्यान दें : यदि आपने एक से अधिक बैंक खातों को आधार से लिंक किया है, तो यह आपको सभी खातों का विवरण नहीं दिखाएगा, बल्कि केवल एक खाते का विवरण दिखाएगा। यह वह अकाउंट होगा जो हाल ही में आधार से लिंक किया गया होगा।