अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है | Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai

अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है : इस लेख में आप जानेंगे कि Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai? साथ ही राष्ट्रीय ध्वज में 24 तिलिया क्यों होती है? अशोक चक्र की तीलियों का अर्थ और अशोक चक्र की 24 तीलियों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है (Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai)

भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा भी कहते हैं, यह तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के अशोक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इस अशोक चक्र में 24 तिलिया होती हैं। इन सभी तीलियों का अलग-अलग महत्व है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा 3 रंगों केसरिया, सफेद और हरा से मिल कर बना है। सफेद पट्टी के केंद्र में 24 तीलियां के साथ एक गहरे नीले रंग का पहिया है, जिसे अशोक चक्र कहते हैं।

भारतीय झंडे का अशोक चक्र

सम्राट अशोक के बहुत से शिलालेखों पर एक चक्र (पहिया) बना हुआ है, इसे अशोक चक्र कहते हैं। यह चक्र धर्मचक्र का प्रतीक माना जाता है। उदाहरण के लिये सारनाथ स्थित सिंह-चतुर्मुख एवं अशोक स्तम्भ पर अशोक चक्र विद्यमान है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र को स्थान दिया गया है।

तिरंगे में कितनी तिलिया होती है, Tirange Me Kitni Tiliya Hoti Hai
तिरंगे में कितनी तिलिया होती है, Tirange Me Kitni Tiliya Hoti Hai

भारत के प्रतीक अशोक चक्र को धर्म चक्र और कर्तव्य का पहिया भी कहा जाता है। इसमें 24 तीलियाँ होती हैं, जो मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें मनुष्य के लिए बनाये गए 24 धर्म मार्ग भी कहा जा सकता है। अशोक चक्र में दी गयी 24 तीलियाँ देश और समाज के चहुमुखी विकास के प्रति देशवासियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बतातीं हैं। अशोक चक्र में बताये गए सभी धर्मं मार्ग किसी भी देश को उन्नति के पथ पर पहुंचा सकते हैं।

अशोक चक्र की तीलियों का सही अर्थ (चक्र के क्रमानुसार)

आइए जानते हैं, अशोक चक्र की 24 तीलियों का मतलब क्या है और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र का हमारे लिए क्या संदेश है :

  1. पहली तीली : संयम (संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है)।
  2. दूसरी तीली : आरोग्य (निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है)।
  3. तीसरी तीली : शांति (देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह देती है)।
  4. चौथी तीली : त्याग (देश और समाज के लिए त्याग की भावना का विकास करने की सलाह देती है)।
  5. पांचवीं तीली : शील (व्यक्तिगत स्वभाव में शीतलता की शिक्षा देती है)।
  6. छठवीं तीली : सेवा (देश एवं समाज की सेवा की शिक्षा देती है)।
  7. सातवीं तीली : क्षमा (मनुष्य एवं प्राणियों के प्रति क्षमा की भावना की प्रेरणा देती है)।
  8. आठवीं तीली : प्रेम (देश और समाज के प्रति प्रेम की भावना की प्रेरणा देती है)।
  9. नौवीं तीली : मैत्री (समाज में मैत्री की भावना के लिए प्रेरित करती है)।
  10. दसवीं तीली : बन्धुत्व (देश प्रेम और बंधुत्व को बढ़ावा देने की प्रेरणा देती है)।
  11. ग्यारहवीं तीली : संगठन (राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखने की प्रेरणा देती है)।
  12. बारहवीं तीली : कल्याण (देश और समाज के लिये कल्याणकारी कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है)।
  13. तेरहवीं तीली : समृद्धि (देश एवं समाज की समृद्धि में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है)।
  14. चौदहवीं तीली : उद्योग (देश की औद्योगिक प्रगति में सहायता करने की प्रेरणा देती है)।
  15. पंद्रहवीं तीली : सुरक्षा (देश की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है)।
  16. सौलहवीं तीली : नियम (निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करने की प्रेरणा देती है)।
  17. सत्रहवीं तीली : समता (समता मूलक समाज की स्थापना करने के लिए प्रेरित करती है)।
  18. अठारहवी तीली : अर्थ (धन का सदुपयोग करने की प्रेरणा देती है)।
  19. उन्नीसवीं तीली : नीति (देश की नीति के प्रति निष्ठा रखने के लिए प्रेरित करती है)।
  20. बीसवीं तीली : न्याय (सभी के लिए न्याय की बात करने की प्रेरणा देती है)।
  21. इक्कीसवीं तीली : सहकार्य (आपस में मिलजुल कार्य करने की प्रेरणा देती है)।
  22. बाईसवीं तीली : कर्तव्य (अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के लिए प्रेरित करती है)।
  23. तेईसवी तीली : अधिकार (अधिकारों का दुरूपयोग न करने के लिए प्रेरित करती है)।
  24. चौबीसवीं तीली : बुद्धिमत्ता (देश की समृध्दि के लिए स्वयं का बौद्धिक विकास करने की प्रेरणा देती है)।

इस तरह हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अशोक चक्र में शामिल 24 तीलियाँ सम्मिलित रूप से देश और समाज के चहुमुखी विकास की बात करती हैं एवं उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट सन्देश देती हैं।

अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है, Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai
अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है, Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai

धार्मिक रूप से अशोक चक्र की 24 तीलियां क्या दर्शातीं हैं?

भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा में उकेरे गए अशोक चक्र को धर्म चक्र या सम चक्र के नाम से भी जाना जाता है। ये हिंदू धर्म के 24 ऋषियों का भी प्रतिनिधित्व करता है, इन धर्म ऋषियों का प्रतिनिधित्व गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों द्वारा किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि जब गौतम बुद्ध ज्ञान प्राप्त करके बोधगया से सारनाथ आये थे, तब उन्होंने वहाँ पर पांच शिष्यों को ज्ञान दिया था साथ ही उन्होंने धर्म चक्र की स्थापना की थी जिसे आज अशोक चक्र के नाम से जाना जाता है। इसके बाद उन पांच शिष्यों को भगवान बुद्ध ने धर्म चक्र के अनुशासन का उपदेश दिया था। राष्ट्रीय ध्वज की 12 तीलियाँ भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का ज्ञान देती हैं जबकि अन्य 12 तिलिया उनके समकक्ष प्रतीकों की ओर इंगित करती हैं।

This Question Also Answers:

  • तिरंगे में कितनी तिलिया होती है (Tirange Me Kitni Tiliya Hoti Hai).
  • तिरंगे झंडे में कितने तिलिया होती है (Tirange Jhande Me Kitne Tiliya Hoti Hai).
  • राष्ट्रध्वज में कितनी तिलिया होती हैं (Raashtradhvaj Me Kitni Tiliya Hoti Hain).
  • हमारी तिरंगे में कितनी लाइन होती है (Hamari Tirange Me Kitni Line Hoti Hai).
  • तिरंगा में कितनी तिलिया होती है (Tiranga Me Kitni Tiliya Hoti Hai).
  • भारत के राष्ट्रीय तिरंगे में कितनी तिलिया होती है?
  • तिरंगे के चक्र में कितनी तिलिया होती हैं?
  • तिरंगा में अशोक चक्र में 24 तिलिया क्यों होती है?
  • झंडा के चक्र में कितनी तिलिया होती हैं?
  • अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है (Ashok Chakra Me Kitni Tiliya Hoti Hai).
  • भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र होता है, अशोक चक्र में 24 तिलिया होती हैं उन तिलियो के बीच की दूरी कितनी होती है?
  • तिरंगे में 24 तिलिया क्यों होती है?
  • Tirange Jhande Mein Kitni Tiliya Hoti Hai,
  • भारत के झंडे के तिरंगे के बीच चक्र में कितनी तिलिया होती हैं?
  • अशोक चक्र में 24 तिलिया क्यों होती है?
  • अशोक चक्र की तीलियों का अर्थ?
  • भारतीय झंडे के अशोक चक्र में कितनी तिलिया होती है?
  • राष्ट्रीय ध्वज में 24 तिलिया क्यों होती है?
  • चक्र में कितनी लाइन होती है?