भारत का सबसे बड़ा शहर (Bharat Ka Sabse Bada Shahar) : क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश हैं। जबकि जनसंख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। संयुक्त राष्ट्र वर्ल्डोमीटर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर 2021 को भारत की वर्तमान जनसंख्या 1,39,63,09,280 हो चुकी है।
2011 तक देश में 27 शहर थे जिनकी आबादी एक मिलियन से अधिक थी। इन 27 शहरों में देश की शहरी आबादी की लगभग 44% जनसंख्या रहती थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई भारत का और टोक्यो दुनिया का सबसे बड़ा शहर है लेकिन 2030 में दोनों की आबादी में बहुत बदलाव आ जाएगा।
यहाँ पर भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है की जानकारी दी गई है। हमने जनसंख्या के अनुसार Bharat Ke Sabse Bada Shahar Kaun Se Hai के बारे में यहाँ पर बताया है। साथ ही भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर 50 सबसे बड़े शहरों की लिस्ट बनाई है, जिसे आपको Bharat Ke Sabse Bada Shahar की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही हमने क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है के बारे में भी बताया है।
विषय-सूची
भारत का सबसे बड़ा शहर (Bharat Ka Sabse Bada Shahar)
भारत का सबसे बड़ा शहर कौन से हैं (Bharat Ka Sabse Bada Shahar Kaun Se hain) के बारे में जानने से पहले हमें भारत के शहरीकरण के बारे में भी समझना होगा। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के किसी अन्य देश के मुक़ाबले भारत में बहुत ही तेज गति से शहरीकरण हो रहा है।
2011 की जनगणना के अनुसार तब पूरे देश में सबसे तेजी से शहरों की संख्या बढ़ी थी। रिपोर्ट के अनुसार देश में गांव से अधिक शहर बसे हैं। 2400 नये शहर-कस्बे बने थे। रिपोर्ट कहती है कि कुल 43 करोड़ लोग देश के उन शहरों में रहने लगे जिनकी आबादी 1 लाख से 1 करोड़ के बीच है। वही 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 35% लोग शहरों में रहते हैं।

भारत में 10 लाख से भी ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों की संख्या है 40. 1 लाख से 10 लाख के अंदर जनसंख्या वाले शहरों की संख्या 396 है और एक लाख से नीचे की जनसंख्या वाले शहरों की संख्या 2500 से भी ज्यादा है। अब आइए जानते हैं जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के 50 सबसे बड़े शहर कौन से हैं (Bharat Ka Sabse Bada Shahar Kaun Sa Hai) की लिस्ट।
भारत के 20 सबसे बड़े शहर (जनसंख्या के हिसाब से) | Bharat Ka Sabse Bada Shahar
भारत में दुनिया की कुल आबादी का 17.5 प्रतिशत लोग रहते हैं और चीन के बाद दुनिया में सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है। जनसंख्या के हिसाब से भारत के 20 सबसे बड़े शहर की लिस्ट नीचे दी गई है :
रैंक | शहर का नाम | जनसंख्या (2011 की जनगणना) | जनसंख्या (2021) वर्ल्डोमीटर आधारित | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश |
---|---|---|---|---|
1 | मुंबई | 12,442,373 | 20,667,656 | महाराष्ट्र |
2 | दिल्ली | 11,007,835 | 31,181,376 | दिल्ली |
3 | बैंगलोर | 8,425,970 | 12,764,935 | कर्नाटक |
4 | हैदराबाद | 6,809,970 | 10,268,653 | तेलंगाना |
5 | अहमदाबाद | 5,570,585 | 8,253,000 | गुजरात |
6 | चेन्नई | 4,681,087 | 11,235,018 | तमिलनाडु |
7 | कोलकाता | 4,486,679 | 14,974,073 | पश्चिम बंगाल |
8 | सूरत | 4,467,797 | 7,489,742 | गुजरात |
9 | पुणे | 3,115,431 | 6,807,984 | महाराष्ट्र |
10 | जयपुर | 3,046,163 | 4,007,505 | राजस्थान |
11 | लखनऊ | 2,815,601 | 3,764,619 | उत्तर प्रदेश |
12 | कानपुर | 2,767,031 | 3,153,425 | उत्तर प्रदेश |
13 | नागपुर | 2,405,665 | 2,940,487 | महाराष्ट्र |
14 | इंदौर | 1,960,631 | 3,113,445 | मध्य प्रदेश |
15 | ठाणे | 1,818,872 | 11,834,886 | महाराष्ट्र |
16 | भोपाल | 1,795,648 | 2,446,882 | मध्य प्रदेश |
17 | विशाखापत्तनम | 1,730,320 | 2,225,906 | आंध्र प्रदेश |
18 | पिंपरी-चिंचवड़ | 1,727,692 | – | महाराष्ट्र |
19 | पटना | 1,684,222 | 2,481,530 | बिहार |
20 | वडोदरा | 1,670,806 | 2,232,521 | गुजरात |
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर मुंबई है। 2021 की जनगणना के अनुसार मुंबई की जनसंख्या 12,442,373 थी जबकि संयुक्त राष्ट्र वर्ल्डोमीटर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर 2021 को भारत इस इस सबसे बड़े शहर की वर्तमान जनसंख्या 20,667,656 हो चुकी है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी (Economic Capital City of India) के रूप में भी जाना जाता है, यह महाराष्ट्र की राजधानी भी है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बडे शहर | Bharat Ka Sabse Bada Shahar
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का 7वाँ सबसे बड़ा देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 15 सबसे बड़े शहरों की सूची नीचे दी गई है :
रैंक | शहर का नाम | क्षेत्रफल | राज्य / केंद्रशासित प्रदेश |
1 | दिल्ली | 1484 वर्ग किलोमीटर | दिल्ली |
2 | बैंगलोर | 709 वर्ग किलोमीटर | कर्नाटक |
3 | रांची | 652 वर्ग किलोमीटर | झारखंड |
4 | हैदराबाद | 650 वर्ग किलोमीटर | तेलंगाना |
5 | विशाखापत्तनम | 642 वर्ग किलोमीटर | आंध्र प्रदेश |
6 | मुंबई | 600 वर्ग किलोमीटर | महाराष्ट्र |
7 | इंदौर | 530 वर्ग किलोमीटर | मध्य प्रदेश |
8 | जयपुर | 485 वर्ग किलोमीटर | राजस्थान |
9 | अहमदाबाद | 464 वर्ग किलोमीटर | गुजरात |
10 | चेन्नई | 426 वर्ग किलोमीटर | तमिलनाडु |
11 | कानपुर | 403 वर्ग किलोमीटर | उत्तर प्रदेश |
12 | लखनऊ | 349 वर्ग किलोमीटर | उत्तर प्रदेश |
13 | जबलपुर | 367 वर्ग किलोमीटर | मध्य प्रदेश |
14 | पुणे | 331 वर्ग किलोमीटर | महाराष्ट्र |
15 | सूरत | 326 वर्ग किलोमीटर | गुजरात |
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर दिल्ली है। दिल्ली भारत की राजधानी के साथ सत्ता का केंद्र भी है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा शहर दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1483 वर्ग किलोमीटर है।
तीन पड़ोसी राज्यों के क्षेत्रों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) बनाया गया है। NCR में कुल 24 जिले शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 55,083 वर्ग किलोमीटर है।
भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर कौन सा है | Bharat Ka Dusra Sabse Bada Shahar
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर ‘बैंगलोर’ है। इसका कुल क्षेत्रफल 709 वर्ग किलोमीटर है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर दिल्ली है, 2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की आबादी 11,007,835 है और संयुक्त राष्ट्र वर्ल्डोमीटर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर 2021 को दिल्ली की आबादी 3,11,81,376 है।
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर महाराष्ट्र का मुंबई है, 2021 के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार मुंबई की आबादी 2 करोड़ 6 लाख से ज़्यादा है।