Indian Universities in QS World Ranking 2020-21: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की रैंकिंग लिस्ट 2020-21 जारी हो गई है। QS World Universities Ranking 2020-21 में भारत की 21 यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों को विश्व की शीर्ष 1000 यूनिवर्सिटीज में जगह मिली है।

आपको बता दें की भारत की 3 यूनिवर्सिटीज QS World Ranking 2020-21 की लिस्ट में शीर्ष 200 यूनिवर्सिटीज में जगह बनाने में सफलता पाई है। World University Ranking 2021 में शीर्ष 200 यूनिवर्सिटीज में जगह पाने वाली भारत की 3 यूनिवर्सिटीज का नाम है – IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली और IISc बैंगलोर.
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे को 172वीं रैंकिंग, IIT दिल्ली को 185वीं रैंकिंग और IISC बैंगलोर को 193वें रैंकिंग मिली है। IIT बाम्बे अपने पिछले साल के World University Ranking प्रदर्शन के मुक़ाबले 20 स्थान का नुकसान हुआ है। वही IISC बैंगलोर को एक स्थान का नुकसान और IIT दिल्ली की रंकिंग 11 स्थान नीचे चली गई है।
IIT गुवाहाटी अपनी रैंकिंग सुधारने में कामयाब रही है। पिछले साल के मुक़ाबले IIT गुवाहाटी को इस साल 470वीं रैंकिंग मिली है। यह IIT गुवाहाटी की अब तक की सबसे बेहतरीन रैंकिंग है। IIT गुवाहाटी ने पिछले साल के मुक़ाबले इस साल अपनी रैंकिंग में 21 स्थान का सुधार किया है। IIT गुवाहाटी को World University Ranking 2019-20 में 491वें स्थान मिला था।
QS World Universities Ranking 2020-21 जारी करने वाली QS कम्पनी ने कहा कि भारतीय यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग इस साल थोड़ा नीचे गई है। इसका कारण है की अब दुनिया भर की यूनिवर्सिटीज अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए कई काम कर रही हैं। इसलिए कॉम्पटिशन बढ़ने से ऐसा हुआ है।
कम्पनी के आधिकारिक बयान में ये भी कहा गया कि भारतीय शिक्षण संस्थान रिसर्च के क्षेत्र में काफ़ी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन international students, स्टूडेंट्स और फ़ैकल्टी के बीच अनुपात, International फ़ैकल्टी के मामले में पीछे हो जाते हैं।
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जो की केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं उन्होंने कहा कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2021 में जगह पाने वाले शिक्षण संस्थानों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। World University Ranking 2021 में जगह बनाने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश ने शुभकामनाएँ दी हैं।
IIT बॉम्बे World University Ranking 2021 में देश की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली यूनिवर्सिटी है। QS World Universities Ranking 2020-21 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (MIT – अमेरिका) को नंबर एक की रैंकिंग मिली है।
QS World Universities Ranking 2020-21 के अनुसार दुनिया की Top 20 Universities की लिस्ट :
World Universities Name | Ranking | Country |
Massachusetts Institute of Technology (MIT) | 1 | United States |
Stanford University | 2 | United States |
Harvard University | 3 | United States |
California Institute of Technology (Caltech) | 4 | United States |
University of Oxford | 5 | United Kingdom |
ETH Zurich – Swiss Federal Institute of Technology | 6 | Switzerland |
University of Cambridge | 7 | United Kingdom |
Imperial College London | 8 | United Kingdom |
University of Chicago | 9 | United States |
UCL | 10 | United Kingdom |
National University of Singapore (NUS) | 11 | Singapore |
Princeton University | 12 | United States |
Nanyang Technological University Singapore (NTU) | 13 | Singapore |
EPFL | 14 | Switzerland |
Tsinghua University | 15 | China |
University of Pennsylvania | 16 | United States |
Yale University | 17 | United States |
Cornell University | 18 | United States |
Columbia University | 19 | United States |
The University of Edinburgh | 20 | United Kingdom |
Indian Universities in QS World Ranking 2020-21: Complete List –
Institution Name | World Ranking | QS India Ranking |
Indian Institute of Technology Bombay (IIT- Bombay) | 172 | 1 |
Indian Institute of Science | 185 | 2 |
Indian Institute of Technology Delhi (IIT- Delhi) | 193 | 3 |
Indian Institute of Technology Madras (IITM) | 275 | 4 |
Indian Institute of Technology Kharagpur (IIT-KGP) | 314 | 5 |
Indian Institute of Technology Kanpur (IITK) | 350 | 6 |
Indian Institute of Technology Roorkee (IITR) | 383 | 7 |
Indian Institute of Technology Guwahati (IITG) | 470 | 8 |
University of Delhi | 501-510 | 9 |
Indian Institute of Technology Hyderabad | 601-650 | 10 |
Jadavpur University | 651-700 | 11 |
O.P. Jindal Global University | 651-700 | 12 |
Savitribai Phule Pune University | 651-700 | 13 |
University of Hyderabad | 651-700 | 14 |
Jamia Millia Islamia | 751-800 | 15 |
Manipal Academy of Higher Education, Manipal, Karnataka | 751-800 | 16 |
Aligarh Muslim University | 801-1000 | 17 |
Amrita Vishwa Vidyapeetham | 801-1000 | 18 |
Anna University | 801-1000 | 19 |
Banaras Hindu University | 801-1000 | 20 |
University of Calcutta | 801-1000 | 21 |
QS World University Rankings 2021 में रैंकिंग पाने वाली टॉप की तीन यूनिवर्सिटीज अमेरिका की हैं। अमेरिका की मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (MIT) को इस सूची में पहला स्थान मिला है। MIT पिछले कई सालों से World University Rankings में पहले स्थान पर है। वही दूसरा स्थान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और तीसरा स्थान हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को मिला है।
QS World University Rankings का मानक और आधार :
QS कम्पनी पूरी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग के लिए 6 मानक इस्तेमाल करती है। QS के मानकों में किसी यूनिवर्सिटी के इन मानकों पर ध्यान दिया जाता है – शिक्षा की गुणवत्ता, इम्प्लॉयर रेप्यूटेशन, international students कितने हैं, रिसर्च वर्क और पेपर, स्टूडेंट्स और फ़ैकल्टी के बीच अनुपात, International फ़ैकल्टी कितनी है।
QS World University Ranking क्या है?
QS World University Rankings में QS का FullForm – Quacquarelli Symonds है। पूरी दुनिया की यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स यही Quacquarelli Symonds कम्पनी जारी करती है। QS एक ब्रिटिश कंपनी है। Quacquarelli Symonds कम्पनी हर साल पूरी दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज को कई मानकों के आधार पर रैंकिंग देती है। उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग के लिए इस QS कम्पनी को दुनिया में विशेषज्ञ कहा जाता है।
आपको बता दें की QS World University Rankings की दुनिया की एक ऐसी रैंकिंग है जिसे IREG (International Ranking Expert Group) द्वारा मान्यता दी गई है।