घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है : Horse Scientific Name in Hindi

Horse Scientific Name in Hindi : बहुत सारे लोग जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है हिंदी में देखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि Ghoda ka Vaigyanik Naam Kya Hai?

इस आर्टिकल में हमने घोड़ा (Horse) के वैज्ञानिक नाम (Scientific Name & Binomial Name) के साथ ही Ghoda ka Vaigyanik Naam के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, जो आपके काम आएगी।

घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है | Horse Scientific Name in Hindi

घोड़ा इक्विडे (Equidae) फ़ैमिली का स्तनधारी, शाकाहारी और खुर वाला जानवर है। द्विनाम पद्धति (Binomial System) में घोड़ा का वैज्ञानिक नाम इक्वस कैबेलस (Equus caballus) होता है, जबकि त्रिपद नाम (Trinomial Name) पद्धति में घरेलू घोड़ा का वैज्ञानिक नाम ‘Equus ferus caballus (इक्वस फेरस कैबेलस)’ होता है। घरेलू घोड़ा को इक्वस फेरस की एक उप-प्रजाति माना जाता है।

प्रचलित नाम (हिंदी + English)वैज्ञानिक नाम (Binomial Scientific Name)Trinomial Scientific Name
घोड़ा (Horse)इक्वस कैबेलस (Equus caballus)Equus ferus caballus (इक्वस फेरस कैबेलस)
Ghodaइक्वस कैबेलसइक्वस फेरस कैबेलस
घरेलू घोड़ा (Domestic Horse)इक्वस कैबेलस (Equus caballus)Equus ferus caballus (इक्वस फेरस कैबेलस)

✪ इसे भी पढ़ें 👉 घोड़ा का वैज्ञानिक वर्गीकरण 🤔

संक्षिप्त जानकारी (घोड़ा का वैज्ञानिक नाम हिंदी में)

घोड़ा का सबसे पहला ज्ञात पूर्वज प्रारंभिक Eocene युग का Eohippus है।

मनुष्यों द्वारा घोड़ों को सबसे पहले 4,000 ईसा पूर्व में पालतू बनाया गया था।

जंगली घोड़ों को कभी पालतू नही बनाया गया। यहाँ पर जंगली घोड़ा शब्द का प्रयोग इस बात को बताने के लिए इस्तेमाल किया गया है कि इंसानों ने कभी भी प्रेज़ेवल्स्की घोड़े (Przewalski’s horse) को पालतू नहीं बनाया।

Przewalski’s Horse एक बहुत ही दुर्लभ और लुप्तप्राय जंगली घोड़ा माना जाता है, जो मध्य एशिया के मैदानों में पाया जाता है।

घोड़े की किसी भी खतरे के प्रति पहली प्रतिक्रिया चौंका देने वाली होती है, ये आमतौर पर खतरे से दूर भाग जाना पसंद करते हैं। हालांकि वे तब लड़ने के लिए भी तैयार हो जाते हैं जब उनको लगेगा कि भागना संभव नही है। साथ ही इनके बच्चों को खतरा होने पर बचाव के लिए लड़ते हैं।

कई अध्ययनों से पता चलता है कि घोड़े दैनिक आधार पर कई संज्ञानात्मक कार्य करते हैं और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हैं, जिसमें भोजन खोजना और सामाजिक व्यवस्था के भीतर व्यक्तियों की पहचान शामिल है। घोड़ों के पास अच्छी स्थानिक भेदभाव क्षमताएं मौजूद होती हैं।

घोड़ा (Ghoda) के बारे में  कुछ स्पेशल जानकारी – Ghoda ka Vaigyanik Naam

  • एक सामान्य घोड़ा का जीवनकाल 25-30 वर्ष के लगभग होता है। जो की इनकी नस्ल, प्रबंधन और पर्यावरण के आधार पर निर्भर करत है। हालाँकि असामान्य रूप से कुछ घोड़े 40 वर्ष और कभी-कभी उसके बाद भी जीवित रहते हैं।
  • यह Animalia जगत के सदस्य हैं।
  • घोड़ा को Mammalia क्लास के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।
  • इनकी फ़ैमिली का नाम – Equidae है।
  • वैज्ञानिकों ने इन्हें Perissodactyla (पेरिसोडैक्टाइल) Order के अंतर्गत रखा है।पेरिसोडैक्टाइल स्तनधारियों का एक क्रम है जिसमें विषम पंजों के खुर वाला स्तनपायी शामिल होते हैं।
  • घोड़े स्तनधारी पशु होते हैं, जो अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं।
  • घोड़े खड़े और लेटकर दोनों तरह से सो सकते हैं। ये खुद को जंगली जीवन अनुकूल ढालने में सफल हुए हैं, जिसमें घोड़े अपने पैरों में खड़े रह कर हल्की नींद में प्रवेश करने में सक्षम होते हैं, जिससे वे बिना गिरे ही सो जाते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न – (घरेलू घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है)

घोड़ा का वैज्ञानिक नाम (Horse Scientific Name in Hindi) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर यहाँ पर दिए गए हैं :-

घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है?

द्विनाम पद्धति में घोड़ा का वैज्ञानिक नाम ‘इक्वस कैबेलस (Equus caballus)’ होता है। जबकि Trinomial System में घरेलू घोड़ों का वैज्ञानिक नाम Equus ferus caballus (इक्वस फेरस कैबेलस) होता है।

घरेलू घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है

घरेलू घोड़ा का वैज्ञानिक नाम Equus ferus caballus (इक्वस फेरस कैबेलस) होता है।

घोड़ा की उम्र क्या होती है?

अमूमन घोड़ों की उम्र लगभग 25-30 साल की मानी जाती है।

निष्कर्ष – Scientific Name of Horse in Hindi

इस आर्टिकल में हमने आपको घोड़ा का वैज्ञानिक नाम क्या है की जानकारी दी है। आशा करते हैं कि हमारा यह आर्टिकल Ghoda ka Vaigyanik Naam की जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूलें।