मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर कौन सा है (Madhya Pradesh ka Sabse Kam Aabadi wala Shahar Kaun Sa Hai) जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
मध्य प्रदेश भारत के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले राज्यों में दूसरे नंबर पर आता है जबकि आबादी में यह देश का 5वाँ सबसे बड़ा राज्य है इसकी जनसंख्या लगभग 7.27 करोड़ है। देश का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश देश के केंद्र में स्थित है। इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश अपने मंदिरों और अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है। इसकी सीमाएं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती हैं।

यहाँ पर मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर कौन सा है (Madhya Pradesh Ka Sabse Kam Aabadi Wala Seher) के बारे में विस्तार के बताया गया है। यहाँ पर मध्यप्रदेश के सबसे कम आबादी वाला शहरों की जनसंख्या के बारे में दी गई जानकारी 2011 की जनगणना पर आधारित है।
विषय-सूची
मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर कौन सा है
मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर शाजापुर ज़िले का मक्सी शहर है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी मात्र 20,088 है। इसका कुल क्षेत्रफल 19.19 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या घनत्व 1047 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर के नाम यहाँ 2 तरह से दिए गए हैं। जिनमें पहला है – ऐसे शहर जिनकी आबादी 20 हजार से लेकर 1 लाख के बीच है। जबकि दूसरे ऐसे शहर जिनकी आबादी 1 लाख से ऊपर है। इसलिए आपको पहले ये जानना चाहिए कि – भारत में कितने प्रकार के शहर हैं?
20 हज़ार से 1 लाख की आबादी वाले शहर में मध्यप्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला शहर
20 हज़ार से 1 लाख आबादी वाले शहर में मध्यप्रदेश के शाजापुर ज़िले का मक्सी शहर सबसे कम आबादी वाला शहर है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी मात्र 20,088 है। इसका कुल क्षेत्रफल 19.19 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या घनत्व 1047 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
City Name | Maksi (मक्सी) |
Type | Nagar Panchayat |
District | Shajapur |
Area | 19.19 km² |
State | Madhya Pradesh |
Population Density | 1,047/km² |
Annual Population Growth | 0.92% |
Elevation | 480 m |
Local Dialing Code | 07334 |
Postal Code | 465106 |
मक्सी भारतीय राज्य मध्य प्रदेश में शाजापुर जिले का एक शहर और एक नगर पालिका है। यह मक्सी पार्श्वनाथ जी के जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। मक्सी का बाजार अपने मीठे समोसे के लिए प्रसिद्ध है।
1 लाख से ऊपर आबादी वाले शहरों में सबसे कम जनसंख्या वाला शहर
मध्यप्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला शहर नागदा है जो उज्जैन ज़िला के अंतर्गत आता है। 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी आबादी मात्र 100036 (51410 पुरुष और 48626 महिला) है। मध्यप्रदेश के इस सबसे कम आबादी वाले शहर में 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की जनसंख्या 11,053 थी। इसकी साक्षारता दर 81.61% है और कुल क्षेत्रफल 23.83 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या घनत्व 4,198 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
नागदा भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक औद्योगिक शहर है। यहाँ नागदा शहर का प्रशासनिक मुख्यालय है। यह पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में चंबल नदी के तट पर स्थित है।
City Name | Nagda |
District | Ujjain |
Population | 100,039 |
Area | 23.83 km² |
Population Density | 4,198/km² |
Annual Population Growth | 0.35% |
Elevation | 529 m |
Postal code | 456335 |
मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला ज़िला/ शहर
अगर हम मध्यप्रदेश में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाले ज़िलों की बात करें तो उसमें डिंडोरी, शिवपुर और पन्ना शामिल हैं। हमें लगता है आपको सबसे कम जनसंख्या और सबसे कम जनसंख्या घनत्व में फ़र्क़ पता होगा। फिर भी बता दें की सबसे कम आबादी मतलब किसी शहर की जनसंख्या कितनी है इसके आधार पर गणना की जाती है। जबकि जनसंख्या घनत्व की गणना उस शहर के प्रति वर्ग क्षेत्रफल में रहने वाली आबादी के हिसाब से की जाती है।
निष्कर्ष
इस लेख में मध्यप्रदेश का सबसे कम आबादी वाला शहर कौन सा है (Madhya Pradesh ka Sabse Kam Aabadi wala Shahar Kaun Sa Hai) के बारे में बताया गया है। आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके काम आएगी। इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में ज़रूर शेयर करें।