मनुष्य का पर्यायवाची शब्द | Manushyka Paryayvachi Shabd in Hindi
मनुष्य का पर्यायवाची शब्द – ‘इंसान, मानव, आदमी, नर, मानुष, मनुज’।
Manushyka Paryayvachi Shabd – ‘ Insan, Manav, Aadmi, Nar, Manush, Manuj’.
शब्द | पर्यायवाची |
---|---|
मनुष्य | इंसान, मानव, आदमी, नर, मानुष, मनुज |
Manushya | Insan, Manav, Aadmi, Nar, Manush, Manuj |
आम बोलचाल से लेकर व्याकरण में मनुष्य के पर्यायवाची शब्दों का विशेष महत्व होता है। Manushyka Ke Paryayvachi Shabd का इस्तेमाल अलग-अलग संदर्भ में अलग-अलग बात करने और कही गई बातों में भावपूर्ण अर्थ देने के लिए किया जाता है यानि आप कह सकते हैं कि तुकबंदी के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है।
नीचे दिए गए वाक्यों से मनुष्य का पर्यायवाची शब्द को समझने की कोशिश करते हैं। क्योंकि इनके अर्थ में थोड़ा अंतर हो जाता है, इसलिए वाक्य प्रयोग से इनको समझना जरुरी है।
- मनुष्य का वाक्य प्रयोग : मनुष्य को हमेशा अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
- इंसान का वाक्य प्रयोग : गैर जिम्मेवार इंसान कभी भी सफल नही हो सकता।
- मानव का वाक्य प्रयोग : मानव इस धरती पर भगवान की सबसे बुद्धिमान रचना मानी जाती है।
- आदमी का वाक्य प्रयोग : इस कार में दो ही आदमी बैठ कर बातें कर रहे थे।
- नर का वाक्य प्रयोग : इंसान नर से नारायण बन सकता है। [ये एक स्पेशल वाक्य है जहां पर मनुष्य के दो पर्यायवाची शब्द ‘इंसान और नर’ का इस्तेमाल हुआ है।]
- मानुष का वाक्य प्रयोग : गुंडों ने मराठी मानुष के मुद्दे पर एक गरीब को पीटा।
- मनुज का वाक्य प्रयोग : कभी-कभी भगवान मनुज रूप धारण करके इंसान का उद्धार करते हैं।
हमेशा ये देखा गया है कि किसी भी वाक्य में मनुष्य के सभी पर्यायवाची शब्दों का इस्तेमाल नही किया जा सकता है। मनुष्य के पर्यायवाची शब्दों का उपयोग परिस्थितियों के अनुसार भाव प्रकट करने के लिए किया जाता है।
स्कूली शिक्षा से लेकर कॉलेज तक में Manushyka Ka Paryayvachi Shabd Kya Hota Hai पूछा जा सकता है। कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी ऐसे प्रश्न आ चुके हैं।
इसलिए जो लोग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं उनके लिए मनुष्य का पर्यायवाची शब्द क्या होता है की जानकारी प्राप्त करना बहुत ज़रूरी होता है।
इसीलिए आप लोगों की मदद के लिए हमनें यहाँ पर मनुष्य का पर्यायवाची शब्द [Manushyka Paryayvachi Shabd in Hindi] की पूरी जानकारी प्रदान की है।